फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST Result 2021: कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

Wed, 29 Sep 2021 04:37 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST Result 2021: कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी परिणाम 2021 जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय समिति ने मंगलवार को कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित की गई जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कक्षा 6वीं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने संबंधित परिणाम एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लि 4 नवंबर 2020 से 29 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वहीं परीक्षा 11 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के 62 परीक्षा केंद्रों में कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

कक्षा 6वीं के लिए इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
मध्य प्रदेश राज्य के जिला श्योपुर और शिवपुरी के लिए 26 सितंबर को फिर से चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या में से, नवोदय विद्यालय समिति 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन करेगी।विद्यालय समिति ने प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है, वे प्रवेश दौर के लिए अपना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के नवोदय विद्यालयों में कुल 661 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बता दें कि 20 लाख से अधिक छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था।

जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा परिणाम देखने और डाउनलोड करने के इन चरणों का करें पालन

  • जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कक्षा 6वीं जेएनवीएसटी परिणाम 2021 नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें