कम नंबर आने पर क्या विकल्प
यदि किसी छात्र के अंक अपेक्षा से कम आए हैं, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन किया जाता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, छात्रों को एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा।
BSEB 12th Scrutiny 2025: स्क्रूटनी (उत्तर पुस्तिका पुनः जांच)
यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों की गणना गलत हुई है और उसे अधिक अंक मिलने चाहिए थे, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है, और यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन गलत हुआ हो, तो उसमें सुधार किया जाता है।
छात्र एक अप्रैल से आठ अप्रैल 2025 तक स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का परिणाम 31 मई 2025 तक जारी करने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी समय पर उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकें।