फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी: समिति ने जारी की कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा की तिथि, 47000 से ज्यादा आवेदकों का होगा चयन

Wed, 21 Jul 2021 09:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। 
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी 2021 की तारीख घोषित कर दी है। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा सभी सुरक्षा सावधानियों या कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी।

2.41 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन

देश भर के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Trending Videos

शिक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट

इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट शेयर किया है। ट्वीट में लिखा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए कक्षा- VI में प्रवेश के लिए छात्रों के चयन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अगस्त, 2021 को सभी सावधानियां / कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

ये है निर्धारित परीक्षा पैटर्न

कक्षा छठवीं के लिए जेएनवीएसटी 2021 का आयोजन अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में किया जाता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन खंड होते हैं- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं।
विज्ञापन

दो बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा

बता दें कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की वजह से दो बार परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। पहले परीक्षा 19 जुलाई और उससे पहले 16 मई 2021 को आयोजित होने वाली थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें