JNV Class 11 Admission 2023: परीक्षा 22 जुलाई को होगी
चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 है। करेक्शन विंडो एक जून को खुलेगी और दो जून, 2023 को बंद होगी। परीक्षा 22 जुलाई, 2023 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
JNV Class 11 Admission 2023: योग्यता एवं पात्रता
जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23/2022 के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 10वीं की पढ़ाई की है, जहां JNV यानी जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, वहां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म एक जून, 2006 से 31 जुलाई, 2008 के बीच होना चाहिए।