फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय: 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 26 अगस्त तक मौका

Tue, 10 Aug 2021 05:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है।

विज्ञापन


इस साल छात्रों को 11वीं में प्रवेश 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेएनवी में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आयु पात्रता मानदंड पूरा करना चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि जेएनवी कक्षा 11 प्रवेश के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार होनी चाहिए। आवेदन करने वाले छात्रों का जन्म 1 जून 2003 से 31 मई 2007 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दाखिले 2021: मुंबई यूनिवर्सिटी यूजी कोर्स एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 17 अगस्त को आएगी
विज्ञापन



महत्वपूर्ण तिथि
-आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 10 अगस्त, 2021 
-आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि- 26 अगस्त, 2021

जेएनवी प्रवेश 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 
-सबसे पहले जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं।
-यहां आपको 11वीं कक्षा में प्रवेश का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
-अब अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट लेना होगा।

इसे भी पढ़ें-बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा रद्द
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें