फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNUSU 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में हैंडमेड पोस्टर-फोटो कॉपी से होगा प्रचार, 24 घंटे पहले लेनी होगी अनुमति

Sat, 25 Oct 2025 07:36 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

JNUSU 2025 Election: छात्र संघ चुनाव में प्रचार के लिए चुनाव समिति ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए। चुनाव प्रचार के लिए परिसर की इमारतों, सड़कों, बिजली के खंभों, बस स्टॉप, पेड़ों सहित दूसरे सार्वजनिक स्थानों का उपयोग वर्जित है। बिना चुनाव समिति कार्यालय की अनुमति के कोई पोस्टर, पंफलेट न चस्पा और न वितरित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @jnu.ac.in/main
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNUSU 2025-26: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ चुनाव में प्रचार के लिए चुनाव समिति ने शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए। छात्र संघ प्रचार के लिए हैंडमेड पोस्टर और फोटो कॉपी सामग्री का इस्तेमाल कर सकेंगे। बिना चुनाव समिति कार्यालय की अनुमति के कोई पोस्टर, पंफलेट न चस्पा और न वितरित किया जाएगा। इस संबंध में  ने चुनाव आचार संहिता को लेकर  दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।

विज्ञापन


छात्र संघ को पोस्टर लगाने और पंफलेट वितरण के लिए 24 घंटे पहले चेयरपर्सन रवि कांत के नेतृत्व वाली जेएनयू चुनाव समिति से अनुमति लेनी होगी। शाम सात बजे के बाद पोस्टर जारी करने और चिपकाने का कोई कार्य नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की संपत्ति नष्ट या खराब करने पर होगी कठोर कार्रवाई

चुनाव प्रचार के लिए परिसर की इमारतों, सड़कों, बिजली के खंभों, बस स्टॉप, पेड़ों सहित दूसरे सार्वजनिक स्थानों का उपयोग वर्जित है। कोई भी छात्र किसी भी उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर की किसी भी संपत्ति को खराब या नष्ट नहीं करेगा।

ऐसा करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चुनाव समिति ने यह भी निर्देश दिए है कि सभी सामाजिक, सांस्कृति, राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियां 24 घंटे पहले समिति के नोटिस में लानी होगी, ताकि ऐसी गतिविधियों के आयोजन के लिए समय और स्थान की अनुमति दी जा सकें।

साथ ही जुलूस और मीटिंग के लिए सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, वाहनों और जानवरों के उपयोग के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। चुनाव को लेकर डीन ऑफ स्टूडेंट्स मनुराधा चौधरी ने भी अधिसूचना जारी कर रखी है।

इसमें चुनाव के संबंध में लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के अनुपालन के निर्देश दिए है। चुनाव की घोषणा से पहले सितंबर माह में आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) में भी प्रचार-प्रसार को लेकर काफी सख्ती रही थी। चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा करने के लिए कैंपस और कॉलेज में वॉल ऑफ डेमोक्रेसी चिन्हित की गई थी।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने की तारीख बदली

नई दिल्ली। जेएनयूएसयू चुनाव का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संभावित कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। अब उम्मीदवार 29 अक्तूबर बुधवार दोपहर एक बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। साथ ही अंतिम सूची भी 29 अक्तूबर को जारी की जाएगी। पहले यह तारीख 28 अक्तूबर थी। वहीं, चुनाव को लेकर 30 अक्तूबर से लेकर एक नवंबर तक स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) आयोजित की जाएंगी जबकि यूनिवर्सिटी जीबीएम भी एक नवंबर को होगी। 

पहले स्कूल जीबीएम 29 अक्तूबर से शुरू होनी थी। वहीं, दो नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट, चार नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन रात नौ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और परिणाम की घोषणा छह नवंबर को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें