राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, जेएनयूईई 2021 आयोजन 20 से 23 सितंबर, 2021 तक किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा विभिन्न यूजी, पीजी, एम.फिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की रही है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए ने जेएनयूईई 2021 के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आवेदन संख्या और पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में 115 से अधिक परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर परीक्षा स्थल और परीक्षा का समय देख सकते हैं।
जेएनयूईई 2021 परीक्षा: कोविड-19 प्रोटोकॉल और अन्य दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट-jnuexams.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें। जेएनयूईई 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई, 2021 से शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त, 2021 को समाप्त हुई थी।