कैंपस में ई-ऑटोरिक्शा की सुविधा शुरू
वहीं, ई-ऑटोरिक्शा की सुविधा भी कैंपस के अंदर शुरू कर दी गई थी। विश्वविद्यालय ने चौथे वर्ष के पीएचडी, एमएससी, एमसीए छात्रों के लिए कक्षाएं भी शुरू की हैं। इसके साथ ही केवल चलने और दौड़ने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से खोल दिया था और अरावली गेस्ट हाउस की कैंटीन और कॉफी की सुविधा के लिए इंडिया कॉफी हाउस भी पुन: शुरू कर दिया गया था। बता दें कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण पिछले साल मार्च में देशभर के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे।
छात्रों को पहले ही अनुमति दे दी गई
हालिया अधिसूचना से पहले, विश्वविद्यालय ने इस फरवरी की शुरुआत में अपने विज्ञान संकाय और विशेष केंद्र के चौथे सेमेस्टर एमफिल और एमटेक के छात्रों के साथ-साथ अंतिम सेमेस्टर एमबीए छात्रों और छात्रावास में रहने वाले छात्रों को परिसर में आने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने बीआर आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय की सेवा भी आंशिक तौर पर बहाल की थी। साथ ही एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के प्रवेश को भी अनुमति दी गई थी, क्योंकि उनके एनसीसी 'बी' सर्टिफिकेट के लिए उनकी शारीरिक उपस्थिति आवश्यक है।