फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Reopening : कल से फिर खुल रहा जेएनयू, अब इन कक्षाओं के छात्र आ सकेंगे कैंपस

Sun, 28 Feb 2021 07:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने रविवार को घोषणा की कि सभी अंतिम वर्ष के एमफिल छात्रों को आठ मार्च से परिसर में प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें 30 जून तक अपनी थीसिस जमा करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, साइंस स्ट्रीम के सभी तीसरे वर्ष के पीएचडी छात्र, और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं वाले छात्र जिन्हें प्रयोगशाला में प्रवेश और अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होती है, वे सोमवार यानी एक मार्च से परिसर में आ-जा सकते हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय ने परिसर में 'मुगल दरबार' और '24X7 फूड कोर्ट' को छोड़कर अन्य सभी अधिकृत कैंटीन को तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। रेलवे काउंटर भी अब सभी कोविड-19 एहतियाती दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के साथ ही सेवाओं को फिर से शुरू कर सकता है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि यह कदम विश्वविद्यालय द्वारा चरणबद्ध पुन: खोलने की योजना का हिस्सा है। 

Trending Videos

छात्रों को पहले ही अनुमति दे दी गई
हालिया अधिसूचना से पहले, विश्वविद्यालय ने इस फरवरी की शुरुआत में अपने विज्ञान संकाय और विशेष केंद्र के चौथे सेमेस्टर एमफिल और एमटेक के छात्रों के साथ-साथ अंतिम सेमेस्टर एमबीए छात्रों और छात्रावास में रहने वाले छात्रों को परिसर में आने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने बीआर अंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय की सेवा भी आंशिक तौर पर बहाल की थी। साथ ही एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के प्रवेश को भी अनुमति दी गई थी, क्योंकि उनके एनसीसी 'बी' सर्टिफिकेट के लिए उनकी शारीरिक उपस्थिति आवश्यक है। वहीं, ई-ऑटोरिक्शा की सुविधा भी कैंपस के अंदर शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से खोल दिया
विश्वविद्यालय ने चौथे वर्ष के पीएचडी, एमएससी, एमसीए छात्रों के लिए कक्षाएं भी शुरू की हैं। इसके साथ ही केवल चलने और दौड़ने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फिर से खोल दिया था और अरावली गेस्ट हाउस की कैंटीन और कॉफी की सुविधा के लिए इंडिया कॉफी हाउस भी पुन: शुरू कर दिया गया था। बता दें कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण पिछले साल मार्च में देशभर के सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। 
 
 
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें