फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PhD 2024: जेएनयू पीएचडी दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 12 Jan 2024 04:52 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU PhD First Merit List 2024: जेएनयू में पीएचडी दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JNU PhD Admission - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU PhD First Merit List 2024: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पीएचडी प्रवेश 2024 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर जेएनयू पीएचडी मेरिट सूची 2024 की चेक कर सकते हैं। जेएनयू पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2024 है।

विज्ञापन

जेएनयू पीएचडी दाखिले की पहली मेरिट सूची 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

जेएनयू पीएचडी शेड्यूल

जेएनयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली सूची की सीटों को ब्लॉक करने के साथ शुल्क का भुगतान 13 जनवरी तक किया जा सकेगा। जेएनयू पीएचडी प्रवेश पहली सूची 2024 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का भौतिक सत्यापन 17 से 18 जनवरी, 2024 तक होगा। 

विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची विवरण

पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची 18 जनवरी, 2024 को निर्धारित की गई है। दूसरी सूची के लिए सीटों को ब्लॉक करने के साथ पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 18 और 19 जनवरी, 2024 तक होगा। दूसरी सूची के चयनित उम्मीदवारों का जेएनयू पीएचडी प्रवेश 2024 का भौतिक सत्यापन 22 जनवरी, 2024 को होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें