देखें महत्वपूर्ण तिथियां
जेएनयू ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली कट-ऑफ सूची 23 जुलाई, 2025 को जारी होगी, जबकि दूसरी सूची का प्रकाशन 1 अगस्त को होगा। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक नामांकन-पूर्व पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। इसके बाद 7 अगस्त को इन छात्रों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा।
अंतिम सूची और प्रवेश की आखिरी तारीख
प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम सूची 19 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 21 अगस्त के बीच पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। अंतिम सूची के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 25 अगस्त को की जाएगी। प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है।