इस दिन हुई परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा इस साल 18 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में हुआ था।
परीक्षा में शामिल दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य था। इस वर्ष परीक्षा में लगभग 1.87 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जो कि एक बड़ी संख्या है। इस परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों को IIT जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का मौका मिलता है।
कैंडिडेट ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
JEE Advanced 2025 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Candidate Portal" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें आपको मांगी सभी जानकारी भरनी होगी।
- सभी विवरण भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।