अतिरिक्त सीटों की सूची भी होगी अपलोड
जेएनयू पीजी द्वितीय मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। विश्वविद्यालय ने जेएनयू पीजी दूसरी मेरिट सूची के साथ, अतिरिक्त सीटों की सूची भी अपलोड करने का कार्यक्रम तैयार किया है।
25 से 28 अगस्त तक जमा करें फीस
शेड्यूल के अनुसार, नामांकन पूर्व पंजीकरण और सीटों को ब्लॉक करने के साथ शुल्क का भुगतान 25 अगस्त से 28 अगस्त के बीच किया जाएगा। प्रवेश का भौतिक सत्यापन, चयनित उम्मीदवारों का पंजीकरण 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर को किया जाएगा।
फाइनल मेरिट 19 सितंबर को
प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची 19 सितंबर को अपलोड की जाएगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 सितंबर है।