JNU Entrance Exam 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रवेश परीक्षा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार से जेएनयू एंट्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। यह दूसरा साल है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेएनयू प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। साल 2018 तक जेएनयू एंट्रेस का आयोजन यूनिवर्सिटी खुद ही करती थी, लेकिन इसके बाद यह जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दे दी गई।
जानिए कब होगी एंट्रेस परीक्षा?
जेएनयू में दाखिला लेने के लिए होनी वाली एंट्रेस परीक्षा 11 से 14 मई के बीच होगी और इसके बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है। जेएनयू में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेस रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक किया जा सकेगा। अगर आप इस दौरान चूकते हैं तो फिर आपका जेएनयू में दाखिला का सपना अधूरा रह सकता है।