फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU PG Counselling: जेएनयू आज जारी करेगा तीसरी मेरिट सूची, ऐसे करें सीट ब्लॉक

Sun, 13 Nov 2022 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची 13 नवंबर को जारी होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे।
विज्ञापन
JNU PG Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU 3rd Merit List:  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University)  आज 13 नवंबर को तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट सूची एक बार जारी होने के बाद उसकी जांच कर सकेंगे। जेएनयू की तीसरी मेरिट सूची को डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर 2022 तक ऑफर लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार सीटों को ब्लॉक करना होगा। सीटों को ब्लॉक करते समय, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में होगा। 

विज्ञापन

JNU PG Admission 2022: ऐसे करें सीट ब्लॉक

  • सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट--jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, जेएनयू पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉग-इन पेज खुलेगा।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। 
  • सभी विवरण जमा करें और जेएनयू लॉगइन तक पहुंचें।
  • प्रवेश की स्थिति की जांच करें और सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन

28 नवंबर से जेएनयू पीजी कक्षाएं

जेएनयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, वैध सरकारी आईडी प्रमाण, हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरों की पांच प्रतियां, नामांकन फॉर्म, एक केंद्रीय पुस्तकालय आवेदन पत्र, एक चरित्र प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।  जेएनयू पीजी कक्षाएं 28 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी और प्रवेश/पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2022 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें