जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU ) और उस्मानिया विश्वविद्यालय ने 19 अक्तूबर, 20 अक्तूबर व 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को हैदराबाद में हुई भारी बारिश की वजह से स्थगित किया गया है। जेएनटीयू ( JNTU) ने 19 अक्तूबर व 20 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की हैं। जबकि, उस्मानिया विश्वविद्यालय ने 19 अक्तूबर, 20 अक्तूबर व 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की हैं।