फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कट-ऑफ के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Mon, 19 Oct 2020 12:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए जुटी विद्यार्थियों की भीड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 19 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक चलेगी।दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस बार डीयू में पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो रही है। डीयू ने पिछले शनिवार को एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ सूची के तहत 34, 800 से ज्यादा छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला लिया। जबकि, यूनिवर्सिटी ने पहली कट-ऑफ के तहत दाखिला के लिए 70,000 स्नातक सीटों को प्रस्तावित किया था।

इसे भी पढ़ें-NEET 2020: त्रिपुरा नहीं, इस सूबे के सबसे ज्यादा छात्रों ने पाई नीट परीक्षा में सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ लिस्ट 10 अक्तूबर को जारी की गई थी। डीयू के प्रत्येक संबद्ध कॉलेज ने छात्रों को अपने कॉलेजों में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देशों जारी किए हैं। जिनके हिसाब से छात्र दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। दूसरी कट-ऑफ के तहत प्रवेश सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है, जो कि बुधवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। छात्र शुक्रवार रात तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। डीयू की डीन (प्रवेश) शोभा बगई का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा संख्या में छात्रों के प्रवेश लेने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें-ओडिशा के 19 ऐसे गरीब बच्चों ने निकाला नीट जिनका परिवार बेचता है सब्जी, मछली और इडली-वड़ा 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें