जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU ) और उस्मानिया विश्वविद्यालय ने 19 अक्तूबर, 20 अक्तूबर व 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को हैदराबाद में हुई भारी बारिश की वजह से स्थगित किया गया है। जेएनटीयू ( JNTU) ने 19 अक्तूबर व 20 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की हैं। जबकि, उस्मानिया विश्वविद्यालय ने 19 अक्तूबर, 20 अक्तूबर व 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित की हैं।
परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय एमएयूडी मंत्री केटी रामाराव द्वारा लिया गया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के सुझाव के बाद यह निर्णय लिया। दरअसल, कई छात्रों ने परीक्षाओं को स्थगित न करने की स्थिति में बारिश की वजह से परीक्षाओं को छोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
अब उस्मानिया विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का आयोजन 22 अक्तूबर से किया जाएगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी ने 14 अक्तूबर व 15 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित किया था।