Jamia Millia Islamia Admission 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) द्वारा 2025 शैक्षणिक वर्ष के लिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
जामिया ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को प्रोस्पेक्टस के अनुसार अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से अपनी योग्यता परीक्षा पास करनी होगी। JMI सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय महत्व संस्थानों और विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा दिए गए डिग्रियों को मान्यता देता है, यदि उनकी समानता Association of Indian Universities (AIU) द्वारा स्थापित की गई हो।