पहला विदेशी परिसर होगा स्थापित
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) का पहला विदेशी परिसर दुबई में स्थापित किया जाएगा और खाड़ी शहर में भारत-यूएई मैत्री अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।
आईआईएम अहमदाबाद ने एक्स पर दी जानकारी
आईआईएम अहमदाबाद ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि हम दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में IIMA दुबई ब्रांच कैंपस के साथ अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं। IIMA के निदेशक प्रोफेसर और दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग के महानिदेशक महामहिम हेलाल सईद आलमारी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
मोदी के साथ अपनी बैठक में दुबई के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री को अपने दादा शेख राशिद के बिष्ट की प्रतिकृति भेंट की, जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और पीढ़ीगत राजनीतिक मित्रता का प्रतीक है। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।