इस परीक्षा का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता तय करना होता है।
परीक्षा में एंट्री के लिए जरूरी दस्तावेज
JKSET परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड, दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट) साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड की कम से कम दो कॉपियां रखना उचित है।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in पर जाएं।
- अब JKSET सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या एवं रोल नंबर या भुगतान संदर्भ संख्या एवं मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें।
- “एडमिट कार्ड प्राप्त करें” पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।