डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 से 6 सितंबर 2025 तक चलेगी।
- हेल्प सेंटर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
- रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर यह बंद रहेगा।
लोकल कोटा के लिए जरूरी दस्तावेज
जो छात्र Smt. NHL म्यूनिसिपल मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद या SMIMER, सूरत में लोकल कोटा के तहत आवेदन कर रहे हैं, उन्हें संबंधित कॉलेज के डीन से लोकल स्टूडेंट सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।
राउंड-1 में कितनी सीटें रहीं खाली?
बता दें कि गुजरात नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 13 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। कुल 6,827 उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई थी, लेकिन इनमें से 1,169 छात्रों ने रिपोर्टिंग नहीं की, जिससे 807 सीटें खाली रह गईं।