JKBOSE Result 2020: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कारगिल डिविजन के लिए दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कारगिल डिविजन के जो छात्र दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.ac.in है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।