JKBOSE Result 2020: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कारगिल डिविजन के लिए दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कारगिल डिविजन के जो छात्र दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.ac.in है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
jkbose.ac.in
अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे देखें JKBOSE रिजल्ट 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं, ग्यारहवीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-आप अलग-अलग लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 27 अप्रैल यानी आज से शुरू होने वाले ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय फिर से बंद कर दिए हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी है।