JKBOSE Result 2020: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 8 मार्च को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं, वे रिजल्ट की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ( JKBOSE) की 2020 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 626 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।