AISSEE आंसर की (प्रतिकात्मक तस्वीर)
AISSEE Answer Key 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।जो अभ्यर्थी अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है। AISSEE 2021 प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित हुई थी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए देशभर के सैनिक स्कूलों में छात्रों को दाखिला मिलता है।
इसे भी पढ़ें-यूजीसी नेट जेआरएफ : आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ी, ऊपरी आयु सीमा में भी हुआ बदलाव
अभ्यर्थी छह मार्च तक अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों को उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति है, वे ऑनलाइन शुल्क भुगतान के जरिए उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के जरिए या फिर डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें AISSEE आंसर की 2021
-सबसे पहले AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप मांगी गई सारी जानकारी भरेंगे आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-आप अपनी आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक