जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने लेह क्षेत्र के लिए 11वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लेह क्षेत्र के लिए 11वीं रिजल्ट 2020 शुक्रवार को जारी किया गया है। लेह क्षेत्र के जो छात्र 11वीं की परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।