जम्मू समर जोन दसवीं का रिजल्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने मंगलवार को दसवीं का रिजल्ट जारी किया। दसवीं कक्षा का रिजल्ट जम्मू समर जोन के लिए जारी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जाने वाले विभिन्न चरणों के जरिए देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है और उनका पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें-खुशखबर: जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू ने की एससी/एसटी छात्रों की फीस माफ
81.02 फीसदी लड़कियां हुई दसवीं में पास
इस साल दसवीं कक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 81.02 फीसदी रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75 फीसदी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6 फीसदी ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर राज्यपाल कार्यालय से किए गए एक ट्वीट में लड़कियों को बधाई दी गई है। इसमें कहा गया है, दसवीं की वार्षिक परीक्षा के परिणामों में लड़कों से आगे निकलने के लिए मैं लड़कियों को बधाई देता हूं। लड़कों का पास प्रतिशत 75 फीसदी रहा, जबकि 81.02 फीसदी छात्राओं ने इस साल परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इसे भी पढ़ें-शैक्षणिक कैलेंडर जारी: एमपी के विश्वविद्यालयों में एक अगस्त से शुरू होंगे दाखिले, इस समय होंगी परीक्षाएं
इस साल सरकारी स्कूलों ने पिछले साल के 55.88 प्रतिशत की तुलना में 67.04 प्रतिशत की सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।
ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको समर जोन का दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को JKBOSE10 Roll No > टाइप कर 5676750 पर भेजना होगा। इस तरह उनका रिजल्ट एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
डायरेक्ट लिंक