फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Police Constable Recruitment: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने हजारों पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

JK Police Constable Recruitment: जम्मू और कश्मीर पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरुआत 4 मार्च, 2022 से की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 2 अप्रैल, 2022 तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
JK Police Constable Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JK Police Constable Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदावारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस विभाग जल्द ही कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाला है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अपना आवेदन जम्मू और कश्मीर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

JK Police Constable Recruitment: 2700 पदों पर होगी भर्ती
जम्मू और कश्मीर पुलिस विभाग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को महिला बटालियन और पुरुष बटालियन में कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2700 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। 

JK Police Constable Recruitment: 4 मार्च से आवेदन शुरू
जम्मू और कश्मीर पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरुआत 4 मार्च, 2022 से की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 2 अप्रैल, 2022 तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार यह जान लें कि इस भर्ती में पदों की अधिक संख्या को देखते हुए बड़ी संक्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

JK Police Constable Recruitment: चयन प्रक्रिया
जम्मू और कश्मीर पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पीएसटी/पीईटी परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले पीएसटी/पीईटी परीक्षा को पास कर लिया है, वह अब अपना आवेदन कर सकते हैं। 

JK Police Constable Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की डिग्री होनी अनिवार्य है। भर्ती में आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन

JK Police Constable Recruitment: कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें