फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIPMAT 2025: जिपमैट परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, इस दिन तक करें आवेदन; 16 अप्रैल को होगा एग्जाम

Tue, 11 Mar 2025 12:26 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JIPMAT Registration 2025: जिपमैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को 17 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन
JIPMAT 2025 Application Date Extended - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JIPMAT 2025 Application Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो 17 मार्च के पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले जिपमैट 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मार्च थी। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 तय की गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 17 मार्च 2025
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 18 मार्च 2025
  • सुधार विंडो- 19 मार्च से 21 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा तिथि- 26 अप्रैल 2025
विज्ञापन

JIPMAT 2025: परीक्षा तिथि

जिपमैट 2025 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट बोधगया और IIM जम्मू की ओर से ऑफर किए जाने वाले फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन के लिए किया जाता है।

JIPMAT 2025: पात्रता मानदंड

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2023 या 2024 में कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।  
  • जो उम्मीदवार कक्षा 12 में उपस्थित हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे 31 जुलाई 2025 तक परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएं।  
  • उम्मीदवारों को कक्षा 10, 2021 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए।  
  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।  
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों में न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं।
 
विज्ञापन

JIPMAT Registration 2025: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है।

JIPMAT Registration 2025: जिपमैट के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
  • इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें। 
  • इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे दें और शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें