झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने झारखंड लैब असिस्टेंट कॉम्पिटेटिव परीक्षा (जेएलएसीई) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इसे आधिकारीक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड लैब असिस्टेंट कॉम्पिटेटिव परीक्षा रांची, बोकारो, पूर्वी सिंघभूम, धनबाद और देवघर समेत विभिन्न जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राज्य में रसायन विज्ञान, जीव और भौतिक विज्ञान के 230 पदों के साथ कुल 690 लैब असिस्टेंट के पदों को भरने है। इस पद के लिए वेतन मीट्रिक स्तर को 35,400-1,12,400 तक छह भागों में बांटा गया है।
ऐसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर लिंक फॉर एडमिट कार्ड ऑफ जेएलएसीई-2023 पर क्लिक करें।
- अपना लॉग इन डिटेल भरेंं और सबमिट करें।
- चेक करने के बाद ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट रख लें।