फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Class 8th Admit Card Out: झारखंड बोर्ड आठवीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 11 Apr 2023 02:02 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Class 8th Admit Card Out: झारखंड बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
JAC Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Class 8 admit card Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आठवीं कक्षा की परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत छात्र-छात्राएं इसे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा

एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेएसी 8वीं की परीक्षा 13 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। पहली पाली में जहां हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं के प्रश्नपत्र होंगे, वहीं दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र होंगे।

ओएमआर शीट से होगी परीक्षा

झारखंड बोर्ड ने बताया कि आठवीं की परीक्षा ओएमआर शीट से कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

झारखंड बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों से आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in से झारखंड बोर्ड 8वीं का एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने और छात्रों के बीच हॉल टिकट वितरित करने के लिए कहा है। आंतरिक मूल्यांकन अंकों की प्रविष्टि परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। आंतरिक मूल्यांकन अंकों के ऑनलाइन रखरखाव की तारीख बाद में प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से  50 अंको के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे,जबकि 100 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय की तरफ से किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें