फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड में होली के बाद कराई जा सकती हैं दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, जल्द सामने आएगी तारीख

Sat, 05 Feb 2022 06:13 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand Board Exams 2022: खबरों के अनुसार झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के अंतिम दिनों या अप्रैल की शुरूआत में करवा सकता है। परीक्षा घोषित पैटर्न में दो टर्म में ली जाएंगी।
विज्ञापन
Jharkhand Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें सामने आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखण्ड में बोर्ड की परीक्षाएं होली के त्योहार के बाद कराई जा सकती हैं। परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह बीते साल सितंबर महीने में जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से ही होंगी। बता दें कि सीबीएसई की भांति झारक्षंड बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


Jharkhand Board Exams 2022: मार्च या अप्रैल में हो सकती है परीक्षा
खबरों के अनुसार झारखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के अंतिम दिनों या अप्रैल की शुरूआत में करवा सकता है। परीक्षा घोषित पैटर्न के अनुसार दो टर्म में ली जाएंगी। खबरों के अनुसार राज्य के शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने परीक्षा को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी इसी (फरवरी) महीने में जारी की जा सकती है। 

Jharkhand Board Exams 2022: एक साथ ही होगी दोनों टर्म की परीक्षा
झारखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की दोनों टर्म की परीक्षाएं एक साथ ही आयोजित की जाएंगी। झारखंड बोर्ड इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा गृह केंद्र पर ही आयोजित की जाएंगी। यह फैसला छात्रों की सुविधा और कोरोना महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस साल परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा सकती है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। विभाग जल्द ही इस बारे में विस्तृत सूचना जारी करेगा।
विज्ञापन


Jharkhand Board Exams 2022: दो पाली में दो टर्म
खबरों के अनुसार झारखंड बोर्ड की ओर से एक ही दिन अलग-अलग पाली में दोनों हीं टर्म की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली में ओएमआर शीट पर परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में लघु दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूलों के बंद रहने के कारण बोर्ड ने इस साल सिलेबस में 25 फीसदी की कटौती कर दी है। इस कारण परीक्षा में 75 फीसदी सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें