फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें किस ग्रुप में कौन रहा टॉपर

Mon, 23 Jun 2025 05:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP UP Polytechnic Result 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजो के साथ ही परिषद ने टॉपर्स के नाम का भी एलान किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2025 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 5 से 13 जून के मध्य कम्प्यूटर आधारित पद्धति से सम्पन्न करायी गयी थी। जो भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम के साथ ही टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए कुल 19 ग्रुपों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके सापेक्ष कुल 4,25,993 आवेदन प्राप्त हुए। प्रवेश परीक्षा में कुल 3,31,193 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 3,31,174 अभ्यर्थी काउन्सिलिंग हेतु अर्ह पाए गए हैं। ग्रुप के अनुसार, टॉपर की सूची नीचे दी गई है।
 

JEECUP Polytechnic Topper: यहां देखें टॉपर लिस्ट

ग्रुप टॉपर का नाम जनपद (जिला)
A शुभ दीक्षित झांसी
B अनुज प्रताप संत रविदास नगर
C दशरथ यादव जौनपुर
D आशीष तिवारी अयोध्या
E तेजवीर सिंह आगरा
F अंजिली शर्मा गोरखपुर
G हर्ष श्रीवास्तव बस्ती
H सत्यपाल पाण्डेय आजमगढ़
I अभिनव चौहान गाजीपुर
K-1 शैलेश कुमार चौहान बलिया
K-2 जय प्रताप बिहार
K-3 अक्षय कुमार कन्नौज
K-4 सोनू कुमार वर्मा बलिया
K-5 अतीक मंसूरी देवरिया
K-6 अवंतिका वाराणसी
K-8 हिमांशु कुमार गाजीपुर
L अशिष जाधव अलीगढ़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम में ग्रुप ए में झांसी के शुभ दीक्षित, ग्रुप बी में संत रविदास नगर के अनुज प्रताप, ग्रुप सी में जौनपुर के दशरथ यादव, ग्रुप डी में अयोध्या के आशीष तिवारी, ग्रुप ई में आगरा के तेजवीर सिंह, ग्रुप एफ में गोरखपुर की अंजिली शर्मा, ग्रुप जी में बस्ती के हर्ष श्रीवास्तव, ग्रुप एच में आजमगढ़ के सत्यपाल पाण्डेय, ग्रुप आई में गाजीपुर के अभिनव चौहान, ग्रुप के-1 में बलिया के शैलेश कुमार चौहान, ग्रुप के-2 में बिहार के जय प्रताप, ग्रुप के-3 में कन्नौज के अक्षय कुमार, ग्रुप के-4 में बलिया के सोनू कुमार वर्मा, ग्रुप के-5 में देवरिया के अतीक मंसूरी, ग्रुप के-6 में वाराणसी की अवंतिका, ग्रुप के-8 में गाजीपुर के हिमांशु कुमार तथा ग्रुप एल में अलीगढ़ के अशिष जाधव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

JEECUP Polytechnic Counselling: 27 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया 27 जून से प्रारंभ होकर 14 अगस्त तक कुल पांच चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य एवं विशेष दोनों चरण सम्मिलित हैं। प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित एक, दो एवं तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु यह काउन्सिलिंग आयोजित की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें