JEECUP Result 2022: काउंसलिंग प्रक्रिया पर अपडेट
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2022 के परिणाम / स्कोर में परीक्षा में प्राप्त वास्तविक अंकों के साथ-साथ यूपीजेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग - 2022 में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त करने वालों की स्थिति शामिल होगी। उम्मीदवारों को सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से यूपीजेईई पॉलीटेक्निक -2022 की उनकी पसंद, आरक्षण और स्टेट ओपन रैंक के आधार पर दाखिलों की पेशकश की जाएगी। उम्मीदवार उचित समय पर अपने पंसदीदा ब्रांच और कॉलेज के लिए अपनी पसंद ऑनलाइन चुन सकेंगे।
JEECUP 2022: जून में आयोजित हुई थी परीक्षा
यूपी जेईई यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला पाने वाले उम्मीदवारों के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के तौर पर किया जाता है। इस साल कुल 2,41,810 सीटों के लिए यूपीजेईई परीक्षा 27 से 30 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।
JEECUP UPJEE 70 हजार से ज्यादा सीटें रहेंगी खाली
यूपी जेईई 2022 के लिए 2,41,810 सीटों के लिए सिर्फ 2,18,286 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से महज 1,47,673 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। यानी कि 70,613 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे, अर्थात इतनी सीटें खाली रहेंगी। वहीं, अगर 10-20 हजार उम्मीदवार फेल हो चुके हों या किसी अन्य कारण से दाखिला नहीं लेते हैं तो इस साल करीब 80 से 90 हजार सीटें खाली रह सकती हैं।