JEECUP 2022 Admit Card UPJEE Polytechnic: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपी जेईई पॉलिटेक्निक (UP JEE Polytechnic) परीक्षा 2022 छह जून से आयोजित की जाने वाली है। यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा 10 जून, 2022 तक चलेगी। इसके लिए, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने वाले हैं।
UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जेईई सीयूपी (JEE CUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड आजकल में जारी करने की संभावना है। जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।