फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2023: डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के सीट आवंटन का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Sat, 21 Oct 2023 12:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2023: जेईईसीयूपी 2023 डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी होने वाला है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन
JEECUP (UP JEE Polytechnic) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP 2023 Diploma in Engineering: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की तरफ से डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए जेईईसीयूपी 2023 के सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

JEECUP 2023 काउंसलिंग विवरण

जेईईसीयूपी 2023 सीट आवंटन का परिणाम सातवें राउंड के लिए जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रविवार 22 अक्तूबर से सोमवार 23 अक्तूबर, 2023 तक सीट स्वीकृति के लिए शुल्क जमा कर सकते हैं। साथ ही, जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन 22 अक्तूबर से 23 अक्तूबर, 2023 तक किया जाएगा। शेष राशि 22 अक्तूबर से 29 अक्तूबर 2023 तक जमा की जा सकती है। सत्र 2023-24 के लिए कक्षाएं 01 नवंबर, 2023 से शुरू होंगी। 

विज्ञापन

JEECUP 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर जेईईसीयूपी 2023 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें