फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains Exam 2024: जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा की जानें सभी तारीख; पढ़ें पूरा विवरण

Tue, 02 Apr 2024 11:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जेईई मेन सत्र 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताएं तरीके से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NTA JEE mains Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) जेईई मेन सत्र 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। उम्मीदवार 4, 5 और 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड सत्र 2 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि अपने पास रखें। 

विज्ञापन


एनटीए ने अभी 4, 5 और 6 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "04, 05 और 06 अप्रैल 2024 को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जेईई (मुख्य) – 2024 सत्र 2 के लिए अपने प्रवेश पत्र (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) डाउनलोड करना आवश्यक है।''

जेईई मेन स 2 की परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 और 12, 2024 को आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2024: एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "जेईई मेन्स अप्रैल 2024 सत्र एडमिट कार्ड लिंक" पर क्लिक करें।
अब, आवश्यक विवरण, जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
सबमिट टैब पर क्लिक करें।
जेईई मेन सत्र 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें