कोरोना वायरस के वजह से सीबीएसई की बाकी बची हुई परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं। वहीं इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाएं भी आगे बढ़ सकती हैं। इन परीक्षाओं पर सोमवार तक निर्णन आने की संभावना है। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय का रुख साफ है कि इन परीक्षाओं पर आखरी फैसला गृह मंत्रालय की राय के बाद लिया जाएगा। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बाकी बची परीक्षाओं के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने 01 से 15 जुलाई के बीच कराने का ऐलान किया था।
सीबीएसई आईसीएसई की छूटी परीक्षाओं पर बने गतिरोध के बीच सीबीएसई की ओर से पांच जुलाई को प्रस्तावित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पांच जुलाई को सीटीईटी के साथ ही 18 से 23 जुलाई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
कोरोना संकट की वजह से मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यदि सीबीएसई, आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं नहीं हुई, तो सरकार के लिए सीटीईटी, जेईई मेंस और नीट कराना संभव नहीं होगा। सीटीईटी, जेईई मेंस और नीट जैसी परीक्षाओं में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं, इनका देश के अलग-अलग भागों में केंद्र बनाया जाता है। इसमें शामिल होने हॉटस्पाट क्षेत्र और कंटेनमेंट जोन के परीक्षार्थी भी आएंगे।
ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले दूसरे परीक्षार्थियों को संक्रमण से बचाना आसान नहीं होगा। जेईई मेंस के बाद 23 अगस्त को जेईई एडवांस की तिथि तय की गई है। इस सभी परीक्षाओं को कराने के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।