फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains 2026: एनटीए ने जेईई मेन सत्र-2 के लिए जारी की एडवाइजरी; अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

Wed, 01 Apr 2026 04:19 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2026: अप्रैल सत्र की जेईई मेन परीक्षा से पहले एनटीए ने एडवाइजरी जारी की है। 2 और 4 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार समय से पहले केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ व जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
 
विज्ञापन
JEE Main 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के अप्रैल सत्र (सत्र-2) की परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। साथ ही 2 और 4 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का समय और शिफ्ट

जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी-

  • सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे तक
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या जांचें?

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में निम्न विवरण जरूर चेक करें-
  • परीक्षा की तारीख
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट बंद होने का समय

एनटीए की खास सलाह

  • परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से जाकर देख लें
  • समय पर पहुंचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बना लें
  • जिन उम्मीदवारों ने आधार के बिना रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें परीक्षा के दिन गेट बंद होने से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचना होगा
  • देरी से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री

एनटीए ने साफ कहा है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और जैमर की व्यवस्था रहेगी, इसलिए किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।

एग्जाम डे पर जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ये दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है-
  • एडमिट कार्ड (ए4 साइज कलर प्रिंट)
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो (एक अटेंडेंस शीट के लिए)
विज्ञापन

इन उम्मीदवारों के लिए खास निर्देश

जिनका फोटो आधार से मैच नहीं हुआ या जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य आईडी से रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें संबंधित प्रमाण पत्र (Principal/Headmaster या Gazetted Officer द्वारा सत्यापित) साथ लाना होगा

उम्मीदवार परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। किसी भी प्रकार की गलती या देरी आपकी परीक्षा में शामिल होने से रोक सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें