284 केन्द्रों पर होगी परीक्षा
इस साल, जेईई मेन 2025 परीक्षा केंद्रों की संख्या 300 से घटाकर 284 कर दी गई है। परीक्षा अधिकारियों ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर परीक्षा शहर आवंटित किए हैं। जेईई मेन 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 27 से 28 फरवरी 2025 तक खुली थी, जहां अभ्यर्थी अपने विवरण में संशोधन कर सकते थे।
सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट लें।