फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains 2024: दूसरे सत्र की जेईई मेन उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी दिन, इतना है आपत्ति शुल्क

Wed, 01 May 2024 10:19 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains 2024: एनटीए आज जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 2 की उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उपबल्ध विंडो बंद करने वाला है। उम्मीदवार आज तक आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 सत्र 2 पेपर 2 के लिए उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार अप्रैल सत्र बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे जेईई मेन उत्तर कुंजी के खिलाफ आज तक आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।

विज्ञापन


जेईई मेन 2024 पेपर 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

आज बाद किसी आपत्ति पर नहीं किया जाएगा विचार

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद एजेंसी अनंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौती प्रस्तुत करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगी। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए जेईई मेन 2024 सत्र 2 पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क

जो उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 2 पेपर 2 उत्तर कुंजी में दिए गए विकल्पों से संतुष्ट नहीं हैं, वे ति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

एनटीए नोटिस में लिखा है, "प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से 01 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक किया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।" अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। 

सहायक दस्तावेज और आपत्ति शुल्क जमा किए बिना चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए जेईई मेन 2024 सत्र 2 पेपर 2 उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2 परिणाम 2024 की घोषणा जेईई मेन 2024 पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें