JEE Mains दोनों चरणों में आवेदकों की कुल संख्या 10 लाख के पार
पूर्व में जनवरी सत्र में जेईई मेन परीक्षा के लिए बीई-बीटेक एवं बीआर्क मिलाकर नौ लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। ऐसे में जेईई मेन के दोनों सेशन में मिलाकर इस वर्ष यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख 50 हजार से अधिक होना संभावित है।
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2023 है। परीक्षा छह से 12 अप्रैल के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होगी। वहीं जेईई मेन जनवरी सेशन के बीआर्क परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है, विद्यार्थी परिणाम की प्रतीक्षा में हैं।