फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र एडमिट कार्ड कब होंगे जारी? कहां से और कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?

Fri, 24 Mar 2023 05:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही जेईई मेन्स सत्र-दो के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही जेईई मेन्स सत्र-दो के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकती है। जारी होने पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


सत्र-दो की परीक्षा छह अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं, सआरक्षित तिथियां 13 अप्रैल, 15, 2023 हैं। जो उम्मीदवार सत्र- 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 


एजेंसी जल्द ही परीक्षा शहर की भी घोषणा करेगी। सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा शहर की घोषणा मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह में निर्धारित है। हालांकि, अभी इस पर कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।


 
विज्ञापन

JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: कैसे और कहां से डाउनलोड करें?

  1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स सत्र 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें