फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result 2026 OUT: खत्म हुआ इंतजार, जेईई मेन के नतीजे घोषित, शीर्ष 2.5 लाख को जेईई एडवांस्ड में मौका

Mon, 20 Apr 2026 07:40 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.50 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के लिए योग्य हैं।
 
विज्ञापन
JEE Main 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Freepik)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बहुप्रतीक्षित जेईई मेन सेशन-2 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी अप्रैल 2026 सत्र की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यता पड़ेगी। उम्मीदवार परिणाम पोर्टल पर अपना सही आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

26 अभ्यर्थी के 100 पर्सेंटाइल अंक

जनवरी सत्र के 12 उम्मीदवारों सहित कुल 26 उम्मीदवारों ने एनटीए में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से पांच-पांच उम्मीदवार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से हैं। सभी शीर्ष अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पुरुष हैं। परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों में जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी (आंध्र प्रदेश), श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), मंथा शिवा कामेश (तेलंगाना), और सिद्धार्थ श्रीकांत अठाले (महाराष्ट्र) के साथ-साथ देश भर से 21 अन्य शामिल हैं।

  1. आरुष सिंघल - चंडीगढ़
  2. जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी - आंध्र प्रदेश
  3. श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (एनसीटी)
  4. मंथा शिव कामेश - तेलंगाना
  5. सिद्धार्थ श्रीकांत आठले - महाराष्ट्र
  6. नरेंद्रबाबू गारी महिथ - आंध्र प्रदेश
  7. थुंगा दुर्गा सुप्रभात - आंध्र प्रदेश
  8. अर्नव गांधी - हरियाणा
  9. शुभम कुमार - बिहार
  10. आदित्य गुप्ता - दिल्ली (एनसीटी)
  11. थम्मिना गिरीश - तमिलनाडु
  12. कबीर छिल्लर - राजस्थान
  13. चिरंजीब कर - राजस्थान
  14. भावेश पात्रा - ओडिशा
  15. अनय जैन - हरियाणा
  16. अथर्व पंजाबी - दिल्ली (एनसीटी)
  17. अर्नव गौतम - राजस्थान
  18. डोरानाला भावितेश रेड्डी - तेलंगाना
  19. पसाला मोहित - आंध्र प्रदेश
  20. माधव विराडिया - महाराष्ट्र
  21. पुरोहित निमय - गुजरात
  22. साई ऋत्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला - तेलंगाना
  23. विवान शरद महिस्वरी-तेलंगाना
  24. बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी - आंध्र प्रदेश
  25. यशवर्धन - राजस्थान
  26. ऋषि प्रेमनाथ - तेलंगाना

जेईई मेन रिजल्ट के बाद क्या है आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया?

  • जेईई मेन रिजल्ट के बाद आईआईटी में एडमिशन की प्रक्रिया सीधे शुरू नहीं होती है। बल्कि पहले तो आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए छात्र को 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। वहीं, SC,ST और PwD के छात्रों को 65 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं।
  • इसके बाद छात्रों को जेईई मेन परीक्षा देनी होती है। इसमें अच्छा स्कोर करने वाले टॉप 2.5 लाख के करीब छात्र जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करते हैं।
  • जेईई एडवांस्ड परीक्षा आईआईटी में प्रवेश के लिए है।
  • जेईई एडवांस्ड में प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को ऑल इंडिया रैंक दी जाती है। यह रैंक ही तय करती है कि छात्र को कौन-सा आईआईटी और कौन-सी ब्रांच मिलेगी।
  • इसके बाद आता है JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग प्रोसेस। इसमें छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरते हैं।
  • जोसा काउंसलिंग कई राउंड (6 या 7) में होती है। हर राउंड में सीट अलॉटमेंट होता है। छात्र अपनी सीट को स्वीकार कर सकते हैं, अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं या आगे के राउंड का इंतजार कर सकते हैं।
  • जेईई एडवांस्ड के बाद देश के 23 आईआईटी संस्थानों में ही दाखिला मिलता है।
  • आईआईटी की सीट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया होती है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही एडमिशन होता है।

JEE Main 2026 Session 2 Result Direct Link
विज्ञापन

जेईई मेन सेशन 2 2026 का रिजल्ट कैसे देखें?

  • पोर्टल पर जाने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जगहों पर अपना यूनिक एप्लीकेशन नंबर और जन्म की तारीख डालें।
  • अपने लॉगिन सेशन को वेरिफाई करने के लिए सिक्योरिटी पिन बिल्कुल वैसा ही डालें जैसा दिखाया गया है।
  • अपना स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक ऑनलाइन देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
  • अपनी आगे की काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें