NTA JEE MAIN 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं।
पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर पहले ही जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया था। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े गए हैं। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी।