CBSE 10th - 12th Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के संबंध में कहा गया है कि कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए अभी एक-दो सप्ताह का समय और चाहिए। हालांकि, कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। 10वीं के नतीजे इस सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम जारी करने को लेकर हो रही देरी पर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि रिजल्ट ट्रैक पर हैं और शेड्यूल के अनुसार जारी होने हैं। 12वीं के रिजल्ट की घोषणा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है।