फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2021: आज जारी हो सकता है रिजल्ट, इन पांच चरणों के जरिए कर सकेंगे चेक

Mon, 08 Mar 2021 01:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

JEE Main Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी सोमवार को जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट जारी कर सकती है।  हालांकि, अभी एनटीए की तरफ से जेईई मेन 2021 के रिजल्ट की तारीख और वक्त जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जेईई मेन 2021 के फरवरी सत्र का रिजल्ट 8 मार्च को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main Result 2021 Live: जेईई मेन जल्द जारी होगा रिजल्ट, फाइनल आसंर की जारी
विज्ञापन



रिजल्ट के जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र के परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए फरवरी सत्र का रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार 7 मार्च को जेईई मेन 2021 के फरवरी सत्र की फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही फरवरी सत्र का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर बोर्ड: कश्मीर डिविजन का 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक


जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें