कश्मीर डिविजन का बारहवीं का रिजल्ट जारी
- फोटो : social media
JKBOSE: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कश्मीर डिविजन का बारहवीं कक्षा का वार्षिक रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कश्मीर डिविजन की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
jkbose.ac.in
अभ्यर्थियों को कश्मीर डिविजन के बारहवीं कक्षा के वार्षिक रिजल्ट के लिए अपना रोल नंबर और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करने होंगे।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं, 2 घंटे का होगा एग्जाम
ऐसे चेक करें JKBOSE बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : यहां जानिए कब और क्यों से लेकर थीम और इतिहास तक की कहानी
कश्मीर डिविजन की बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं पिछले साल 12 नवंबर से शुरू हुई थी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया गया था। बोर्ड परीक्षा 626 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड पहले ही जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। जम्मू डिविजन के लिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 19 फरवरी को जारी हुआ था।