JEE Main Registration 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के अगले चरण का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल बोर्ड परीक्षाओं के आसपास होने वाली मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2023 की परीक्षा तिथियों के एलान की सब बाट जोह रहे हैं। जेईई मेन परीक्षा 2023 के पंजीकरण कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। घोषणा होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in के माध्यम से जेईई मेन 2023 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
jeemain.nta.nic.in
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर जेईई मेन 2023 सत्र-1 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
अब, लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लें।
उपयोग की गई फोटो की अतिरिक्त प्रतियां सहेज कर रखें।